Abbas Ansari Case: मुख्तार अंसारी की पत्नी के भाई पर ED ने कसा शिकंजा, जेल से रिहाई के बाद टीम ने की कार्रवाई
माफिया मुख्तार अंसारी के साले रजील रजा उर्फ आतिफ को ईडी ने हिरासत में लिया है। जेल में बंद रजील रजा डेढ़ हफ्ते पहले भी ईडी की टीम ने पूछताछ की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के साले और विधायक अब्बास अंसारी के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। ईडी की टीम सोमवार शाम गाजीपुर जिला कारागार से रिहाई के बाद शाम 7.30 बजे हिरासत में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। इससे पूर्व टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कारागार गेट पर ही कागजी कार्रवाई पूरी की।
नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर में सरकारी ताल पर कब्जा करने के साथ ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया गया था। इस मामले में नंदगंज थाने में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी, साले अनवर शहजाद, सरजील रजा उर्फ आतिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
दो माह पहले कोर्ट में किया था सरेंडर
साथ ही गोदाम को कुर्क करके रास्ते को भी ताल की जमीन में खोदवाकर मिलवा दिया था। इसी मामले में बीते सितंबर महीने में सरजील रजा एवं अनवर शहजाद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से दोनों को जिला कारागार भेज दिया गया था।
करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व प्रयागराज से आई ईडी टीम जिला जेल में बंद सरजील रजा उर्फ आतिफ और अनवर शहजाद से पूछताछ करने के लिए दो दिनों तक गाजीपुर में डटी रही थी। सरजील रजा उर्फ आतिफ के जमानत से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट के माध्यम से सोमवार को जेल प्रशासन को प्राप्त हो गए थे।
शाम करीब सात बजे जेल से रिहाई के बाद बाहर खड़ी ईडी की टीम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सरजील रजा को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि ईडी द्वारा संपर्क करने पर सरजील रजा को प्रयागराज ले जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे।
अब्बास की गिरफ्तारी के बाद साले पर लटक रही थी तलवार
मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार एवं उनके रिश्तेदारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मुख्तार के बेटे व विधायक अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के बाद से ही साले से भी ईडी की हिरासत में पूछताछ होना तय था।
सूत्रों के मुताबिक ईडी कई मामलों के साथ दो कंपनियों के फर्जीवाड़े से धन उगाही के मामले में टीम जांच कर रही है। जबकि विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुख्तार के दोनों साले अनवर शहजाद और सरजील रजा उर्फ आतिफ हिस्सेदार हैं। ईडी की टीम सरजील रजा उर्फ आतिफ की रिहाई पर पैनी नजर रखी हुई थी।
बच्चे और पत्नी से की मुलाकात
जिला कारागार के बाहर शाम होते ही गहमागहमी बढ़ गई थी। पुलिस टीम अलर्ट मोड पर दिखाई दी। गेट से कुछ दूरी पर सरजील रजा की पत्नी अपने पुत्र को गोद में लेकर खड़ी थी। शाम सात बजे जेल से बाहर आते ही ईडी टीम की अनुमति के बाद पुलिसकर्मियों ने पत्नी को गेट से कुछ दूरी पर बुलाया। इसके बाद सरजील रजा ने अपनी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की। इस दौरान कुछ देर के लिए पत्नी और बच्चे को देखकर वह भावुक भी हुए।