फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Abbas Ansari come in house and read Fatiha on grave of Mukhtar Ansari

Abbas Ansari: मुख्तार के चालीसवें में शामिल हुए अब्बास अंसारी, कड़ी सुरक्षा के बीच पिता के कब्र पर पढ़ा फातिहा

Mon, 10 Jun 2024 10:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Jun 2024 10:20 AM IST
सार

Abbas Ansari In Ghazipur : अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के साथ गाजीपुर जिला कारागार से उनके पैतृक आवास मुहम्मदाबाद ले जाया गया। यहां पिता मुख्तार अंसारी के कब्र पर अब्बास ने फातिहा पढ़ा। शाम छह बजे कड़ी सुरक्षा बीच जिला कारागार ले जाए गए। 

विज्ञापन
Abbas Ansari come in house and read Fatiha on grave of Mukhtar Ansari
मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुआ अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिला कारागार से पैतृक आवास मुहम्मदाबाद फाटक लाया गया। शाम पांच बजे फाटक से वह कालीबाग स्थित कब्रिस्तान गए। वहां चालीसवां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ा। इसके बाद शाम छह बजे कड़ी सुरक्षा बीच जिला कारागार ले जाए गए।

विज्ञापन


विधायक अब्बास अंसारी 12 जून तक जिला कारागार में रहेंगे। इस दौरान सुबह नौ बजे अपने घर जाएंगे और शाम को छह बजे कारागार लौट आएंगे। 12 जून की रात को ही उन्हें कासगंज जेल भेज दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विधायक अब्बास अंसारी ने आवास फाटक पर पहुंचते ही वहां पहले से उपस्थित लोगों से मुलाकात की। लोगों ने फोटो भी खिंचवाई। अब्बास ने खैरियत के अलावा कोई अन्य बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह दस बजे जब अब्बास अंसारी वाहन से फाटक के पास उत्तरे, उनकी अगवानी में बड़े पिता सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिवगतुल्लाह अंसारी, छोटे भाई उमर अंसारी सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed