फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A youth was beaten with a bat over a cricket match; an FIR was lodged against two people

Ghazipur News: क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक को बल्ले से पीटा, दो पर प्राथमिकी

Thu, 04 Jun 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten with a bat over a cricket match; an FIR was lodged against two people
सुहवल। थाना क्षेत्र के सुहवल गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो युवकों ने एक युवक की क्रिकेट के बल्ले से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अखिलेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई की शाम उनके घर के सामने पुत्र राममिलन गुप्ता अन्य युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के टाइगर उर्फ इब्राहिम अली और वासिद वहां पहुंचे और खेल में प्रयोग की जा रही गिल्ली को मारकर फेंकने लगे।
विज्ञापन

राममिलन द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपी भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने क्रिकेट के बल्ले से उसकी पिटाई की। मारपीट में युवक घायल हो गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed