फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A Youngster died in a road accident.

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
खानपुर थाना क्षेत्र के भदैला गांव के एक युवक की सोमवार की देर शाम जंगीपुर के पास अज्ञात वाहन के टक्कर में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदैला गांव निवासी चंदन राजभर (20) देर शाम बाइक से बिरनो जा रहा था। इस दौरान जंगीपुर के पास रास्ते में एक अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। राहगीरों की मदद से उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इधर परिवार के लोग भी वाराणसी पहुंच गए। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। इधर मौत की खबर सुनते ही नवविवाहिता पत्नी रीमा दहाड़े मार रोने लगी। पप्पू राजभर के तीन पुत्रों में चंदन सबसे छोटे और कमासुत पुत्र था। मुंबई में काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मां प्रमिला के रोने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

घायल बेटे की भी मौत
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार में छह दिन पूर्व वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मालूम हो कि यूसुफपुर (खड़वा) निवासी रेशमा देवी हंसराजपुर बाजार में परिजनों के साथ रहती थी। एक जून को रेशमा देवी अपने पुत्र सुरेश राजभर के साथ देर शाम खाना खाने के बाद सड़क के किनारे टहल रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने मां- बेटे को पीछे से धक्का मार दिया था। हादसे में मां रेशमा देवी की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि पुत्र सुरेश राजभर (40) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगी। परिजन शव लेकर घर आ गए, जहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed