फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man who went to kill a fish drowned in a pit

मछली मारने गए युवक की गड्ढे में डूबकर मौत

Sat, 24 Apr 2021 08:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to kill a fish drowned in a pit
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के आबादान उर्फ बैरान गांव में शनिवार को मछली मारने गए एक युवक की गड्ढे भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मकसूद (35) गांव के ताल में मछली पकड़ने गए थे। ताल से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मिट्टी निकाली गई है। ठेकेदारों ने स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से मानक के विपरीत कहीं-कहीं 20 से 25 फीट की गहराई तक मिट्टी खोद लिया है, जिससे ताल में काफी गड्ढा हो गया है, जिसमें पानी भरा है। मछली मारने के बाद मकसूद पानी में हाथ-पैर धो रहे थे कि पैर फिसल जाने से खोदे गए उस गड्ढे में चले गए। गांव का एक बालक युवक को डूबता देख चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर बैरान गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डूबे युवक की तलाश शुरु कर दी। देर शाम करीब सात बजे युवक का शव मिला। इधर परिवार के लोग शव देखकर दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। घटनास्थल मुहम्मदाबाद और बरेसर थाना का बार्डर होने के कारण सूचना पाकर कोतवाल मुहम्मदाबाद एवं थानाध्यक्ष बरेसर मौके पर पहुंच गए। मुहम्मदाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक काफी गरीब परिवार का था। पत्नी और दो पुत्र सहित पुत्री के बिलखने से गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed