फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man who went on invitation was murdered with a knife

निमंत्रण पर गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man who went on invitation was murdered with a knife
शहर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव में रविवार की देर रात बरात में डीजे को लेकर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया। इस दौरान निमंत्रण पर आए एक युवक की हत्यारों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। साथ ही एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बयेपुर देवकली (मठिया) निवासी साधू बिंद की पुत्री की बरात विद्यापारा से आई थी। शादी में बयेपुर देवकली निवासी मदन गोपाल बिंद (18) भी पहुंचा था। डीजे पर डांस को लेकर देर रात बरातियों में मारपीट शुरू हो गई। जब घरातियों ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो बराती घरातियों से भी भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दिए। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से मामला शांत कराया। इधर मदन गोपाल बिंद खाना खाने के बाद पैदल ही खेत के रास्ते से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान खुन्नस खाए बरातियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसके संग कहासुनी करने लगे। साथ ही युवक के गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक कक्षा 11 का छात्र था। मृतक के भाई तेज बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर लिया। साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश मौर्या ने बताया कि डीजे को लेकर बरात में मारपीट को लेकर यह घटना हुई है। मृतक के भाई तेजबहादुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई- बहनों में सबसे छोटा था
गाजीपुर। बेयपुर देवकली निवासी पिता खुशी बिंद खेती- किसानी करके परिवार का जीविका चलाते हैं। मृतक मदन गोपाल बिंद दो बहनों एवं तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा 11 का छात्र था। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि अगर युवक निमंत्रण में नहीं गया होता तो उसकी जान नहीं जाती है। वह हत्यारों को कोस रहे थे कि युवक खाना खाकर घर आ रहा था और उससे किसी विवाद से कोई मतलब भी नहीं था, लेकिन हत्यारों ने ऐसे वारदात को अंजाम देकर सबको झकझोर कर रख दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed