फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man was injured by stabbing him in a dispute over eating betel leaves.

पान खाने के विवाद में चाकू मारकर युवक को किया घायल

Wed, 17 Nov 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man was injured by stabbing him in a dispute over eating betel leaves.
थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड के पास पान की दुकान पर पान खाने को लेकर मंगलवार की देर रात एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक खिलाफ नामजद और दो से तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या आठ निवासी अजय वर्मा (40) और एक युवक पान खाने स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित पान की दुकान पर पान खाने पहुंचे। पहले पान खाने को लेकर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के साथ मारपीट शुरू हो गई। युवक ने फोन करके अपने अन्य मित्रों को भी दुकान पर बुला लिया। सभी मिलकर अजय वर्मा को मारने-पीटने लगे और चाकू से वार कर दिया। जब- तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर हैं। इधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक और दो से तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर लिया गया है। घायल खतरे से बाहर है। नामजद आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं अज्ञात को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed