{"_id":"629f8f5bbffc3b1dcf658ecf","slug":"a-young-man-sleeping-on-a-cot-outside-the-house-was-murdered-with-a-knife-ghazipur-news-vns657726446","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव के नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती में सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की हत्यारों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने पड़ोस के दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्या के पीछे आशनाई का मामला मान रहे हैं।
नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती निवासी विक्की (20) देर शाम अपने मित्र अशोक के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से दोनों देर रात घर पहुंचे और बाहर ही चारपाई लगाकर सो गए। रात करीब 1.45 बजे के करीब इन दोनों से अदावत रखने वाले रहे पड़ोस के सगे भाई दीपक चौधरी एवं राजेश चौधरी ने विक्की के गर्दन एवं पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। विक्क ी के कराहने की आवाज सुनकर अशोक की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा। इसपर आरोपी मौके से भाग गए। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुुंच गए और घायल को उपचार के लिए सीएचसी भदौरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता ने पड़ोस के ही दो युवकों पर दीपक चौधरी और राजेश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रथमदृष्टया मामला आशनाई का लग रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
हत्यारोपियों ने आठ माह पूर्व किया था जानलेवा हमला
सेवराई। मृतक के पिता लाल बहादुर बिंद द्वारा पड़ोस के ही दो सगे भाइयों दीपक चौधरी और राजेश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन दोनों भाइयों की पहचान मोहल्ले में दबंग और बदमाश किस्म की है। यह किसी से भी उलझ कर मारपीट करने में देर नहीं करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ माह पूर्व दोनों भाइयों ने मृतक विक्की के ऊपर कोल्डड्रिंक की बोतल प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस समय भी इनके खिलाफ गहमर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों का पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
एक दिन बाद आने वाली थी बहनों की बरात
सेवराई। गहमर के बिंद बस्ती निवासी विक्की की हत्या के बाद उसके परिवार के हंसी खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। विक्की के सगी बहनों सीपू और पूनम की बरात 10 जून को आने वाली थी। विक्की सहित पूरा परिवार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। मंगलवार को दोनों बहनों की हल्दी रस्म होने वाली थी कि इससे पूर्व ही उनके भाई की हत्या हो गई। भाई की मौत के बाद दोनों बहनें बदहवास हो गई है। वहीं विक्की की मां सहित अन्य परिवारजनों के बिलखने से मातम पसरा गया।