{"_id":"6996168f3e20fec2e900360b","slug":"a-young-man-returning-home-from-a-wedding-procession-was-beaten-and-injured-an-fir-was-lodged-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-147436-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बरात से घर लौट रहे युवक को पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बरात से घर लौट रहे युवक को पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के डुड़िया गांव में मनबढ़ों ने बरात से लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी घायल कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि डुड़िया गांव निवासी अनीता राय पत्नी अरविंद राय ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र 12 फरवरी की रात करीब 10 बजे शहर के एक मैरेज हॉल से बरात कर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले ही गांव के ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि आरोपी शराब के नशे में थे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब अनिता राय पुत्र को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पीड़िता अनिता राय की तहरीर पर गांव के ही वकील, प्रमोद, मुनिब, पेवारु, कंचन बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच उपनिरीक्षक नागेश्वर प्रसाद शुक्ला को सौंपी गई है।