फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man crossing the road dies after being hit by a dumper

सड़क पार कर रहे युवक की डंफर की चपेट में आने से मौत

Tue, 08 Mar 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man crossing the road dies after being hit by a dumper
खानपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार पेट्रोल पंप के सामने गाजीपुर- वाराणसी मार्ग पर मंगलवार को सड़क पार कर रहे युवक की डंफर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रमलीपुर पचराव गांव निवासी प्रमोद शर्मा (38) बाइक से अपने बहन रीमा देवी को ससुराल सैदपुर कोतवाली के सेहमलपुर गांव पहुंचाने आए थे। वह बहन को उसके ससुराल छोड़कर बाइक से घर वापस जा रहे थे। औड़िहार पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी करके सड़क के दूसरी तरफ गए थे। वहां से वापस लौटते समय गाजीपुर- वाराणसी मार्ग पार कर बाइक के पास आ ही रहे थे कि गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक में मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया मृतक की बहन द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed