{"_id":"67f173f851af5132e00e9a12","slug":"a-trailer-crushed-a-family-sleeping-in-a-hut-two-sisters-and-a-brother-died-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-130608-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने कुचला, दो बहन, एक भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने कुचला, दो बहन, एक भाई की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर/सेवराई। गहमर थानाक्षेत्र के खुदरा पथरा गांव के समीप एनएच-124 सी पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया। इससे झोपड़ी में सो रहीं दो बहनों और एक भाई की मौत हो गई। जबकि मां और उसका छोटा बेटा घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोेगों ने शनिवार को सुबह एनएच-124 को ढाई घंटे तक जाम कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
खुदरा पथरा गांव निवासी लालजी ताड़ीघाट-बारा मार्ग एनएच-124 सी के किनारे गांव के मोड़ पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात उनकी बेटी सपना (8), कबूतरी (6) बेटा ज्वाला (4), राजा (2) और पत्नी संतरा देवी (33) झोपड़ी के बाहर एक तख्त पर सो रहे थे। रात करीब 11 बजे गाजीपुर से बिहार की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और दूसरी तरफ तख्त और झोपड़ी को रौंदते हुए बिहार की तरफ निकल गया। इससे लालजी का परिवार ट्रेलर की चपेट में आ गया। इससे कबूतरी और उसके भाई ज्वाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन सपना को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, संतरा देवी और राजा घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने शवों को मार्च्यूरी में रखवा दिया। साथ ही बिहार सीमा से ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार को सुबह करीब छह बजे खुदरा पथरा के ग्रामीणों ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर खाट रखकर जाम लगा दिया। पुलिस-प्रशासन के समझाने बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद सुबह 8:30 बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।