फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A procession carrying sacred pots was taken out in Dhandhani, creating a devotional atmosphere

Ghazipur News: ढंढनी में निकाली गई कलश यात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय

Tue, 10 Feb 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A procession carrying sacred pots was taken out in Dhandhani, creating a devotional atmosphere
सुहवल। ढंढनी स्थित चंडी माता मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रथम दिन निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा से पूर्व पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन, हाथी पूजन, अश्व पूजन तथा चंडी माता मंदिर की परिक्रमा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद गगनभेदी जयकारों, ढोल-नगाड़ों और डीजे पर गूंज रहे भक्तिमय भजनों के बीच सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए घाटमपुर स्थित पावन गंगा तट पहुंचे। गंगा तट पर विधिवत गंगा पूजन, आरती एवं जलभरी के बाद श्रद्धालु पुनः विभिन्न मार्गों से जयकारे लगाते हुए गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवबचन यादव, शिव, ओम राय, झिल्लू यादव, रामनिवास राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed