फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A dozen hut destroyed in fire

आग में एक दर्जन झोपड़ी जलकर नष्ट

Sun, 25 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
A dozen hut destroyed in fire
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव के दक्षिण सिवान में डेढ़ सौ मौजा के टांड़ डेरा पर अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण शनिवार को एक दर्जन झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। वहीं एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल भी जल गई। आग की घटना में छह परिवारों की घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने में महिला सहित तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिनका निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

गांव निवासी बसंत निषाद की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास की कई अन्य झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। इसमें बसंत की दो, राजू की दो, योगेंद्र की तीन, बड़क की एक तथा मनोज की तीन झोपड़ियों में रखा घर गृहस्थी का सब सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में किशोरी निशा, ऊषा देवी एवं योगेंद्र आंशिक रूप से झुलस गए। इस घटना में मुन्ना यादव का छह मंडा तथा रमाकांत का आठ मंडा खडी गेहूं की फसल भी जलकर खाक हो गई। आग से प्रभावित सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल श्यामनरायण मौके पर पहुंचे तथा आग लगने से हुई क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed