फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A couple guarding their farm died due to lightning mourning in the house

Ghazipur News: खेत की रखवाली कर रहे दंपती की बिजली गिरने से मौत, घर में मातम का माहौल

Wed, 07 May 2025 01:09 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 07 May 2025 01:09 AM IST
सार

झोपड़ी में बैठकर दंपती खेत की रखवाली कर रहे थे इस दौरान मौसम बिगड़ा और बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
A couple guarding their farm died due to lightning mourning in the house
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जिले की सीमा से सटे मऊ के हलधर थानाक्षेत्र के पाली रेता पर सिवान में झोपड़ी में बैठकर तरबूज की रखवाली कर रहे पति-पत्नी की सोमवार की रात बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। वृद्ध दंपती का शव आधा से अधिक जल चुका था। मंगलवार को सुबह शव को देख परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर पर है।

विज्ञापन


पाली गांव के उत्तर तरफ मऊ जिले के हलधरपुर थानाक्षेत्र के ठैंचा रेता गांव निवासी कांता राजभर (60) ने तरबूज की खेती की है। देर रात वह घर पर खाना खाने के बाद पत्नी बालकेशी देवी (59) के साथ खेत में बने झोपड़ी में तरबूज की रखवाली के लिए खेत में सो रहे थे।इसी दौरान बिजली गिरने से वृद्ध दंपती की झुलसकर मौत हो गई। झोपड़ी में आग भी लग गई। इससे वृद्ध दंपती का शव भी आधे से अधिक जल गया।
विज्ञापन


खेत सिवान में होने और देर रात के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। दूसरे दिन भोर में जब माता-पिता घर नहीं पहुंचे तो छोटी बेटी निशा खेत पर पर पहुंची।वहां जली झोपड़ी और माता-पिता के अधजले शव को देखकर चीखने लगी। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांता राजभर के चार बेटे और चार बेटियों में तीन बेटियाें और दो बेटों की शादी हो गई थी।वह परिवार का भरण पोषण नदी किनारे तरबूज की खेती और मजदूरी करके किया करते थे। हलधरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed