फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A boy drowned in a pit

गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत

Sat, 12 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
A boy drowned in a pit
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के देवली चरया गांव के बाहर एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में नहाते समय शनिवार की शाम एक बालक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव के बाहर पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे निर्माण के लिए मिट्टी निकाली गई है। करीब 15 से 20 फीट तक मिट्टी निकलने से काफी खतरनाक हो चुका है। इस समय यह गड्ढा पूरी तरह से बरसात के पानी से भरा हुआ है। इस गड्ढे में अनीस (10) अपने तीन मित्रों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। उसके दोनों साथी घटना के बाद शोर मचाना शुरू कर दिए। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए बहादुरगंज निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed