फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   निकली शोभायात्रा, हुई भजन संध्या

निकली शोभायात्रा, हुई भजन संध्या

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। संत रविदास जयंती शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संत रविदास के जीवन-वृत्त से संबंधित आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होकर निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्घालु शामिल हुए।
विज्ञापन

श्री ठाकुर जी महाराज संत रविदास सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में हाथी-घोड़े भी शामिल रहे। शोभायात्रा में बासू राम, राजाराम, विनय कुमार, राजेश कुमार, सुरेश, मुद्रिका, कन्हैया राम शामिल रहे। श्री गुरु रविदास जी महाराज जनसेवा संस्थान की ओर से आध्यात्मिक समागम जीवन दर्शन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। अकिलेश कुमार शांत ने कहा कि संत का जीवन लोक कल्याण के लिए होता है। इस मौके पर जयराम दास, सुरेश चौहान, राजेंद्र प्रसाद, शिवशरन, रामराज, बेचन राजभर, फौजदार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता झारखंडेय यादव तथा संचालन डा. गोरखनाथ ने किया। मतसा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में संत रविदास जयंती के मौके पर विभिन्न आयोजन हुए। कार्यक्रमों में जगनारायण, गोलू, रमाकांत, शंभू आदि शामिल रहे। बिरनो संवाददाता के अनुसार भड़सर और शहाबुद्दीन पुर, कहोतरी, सियारामपुर, गन्नापुर, सेखपुर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर दिलराज, देवराज, शिवचंद, रामवृक्ष आदि शामिल थे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार दुल्लहपुर दलित बस्ती, जलालाबाद, लेदिहा, हरदासपुर खुर्द, मटुकपुर, खुदाबख्शपुर, रेवसड़ा, मलेठी, रेवरिया, बड़ागांव, हरदासपुर कला से संत रविदास की झांकिया निकाली गई। इस अवसर पर विधायक सुब्बा राम, राजेंद्र राम, ब्लाक प्रतिनिधि छोटू यादव, लल्लान यादव, आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर में शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही लोका दलित बस्ती जफरपुरा, दाउदपुर, सलेमपुर में मूर्ति स्थापित की गई थी।उधर जमानिया संवाददाता के अनुसार बार एसोसिएशन जमानिया के बार सभागार में भी संत रविदास की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जय प्रकाश, रामजी राम आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। संचालन सचिव उमाकांत द्वीवेदी ने किया। पं. दीनदयाल आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में हुए आयोजन में प्रधानाचार्य व सभासद अभय शंकर सोनी ने संत रविदास के जीवन वृत्त से बच्चों को अवगत कराया। यहां शहजादी बेगम, परिधी प्रजापति, कृष्णा यादव, इमादूल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed