फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   माशूका के लिए हुआ था मोहन का कत्ल

माशूका के लिए हुआ था मोहन का कत्ल

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में बीते चार अक्तूबर 2012 को गोलियों से छलनी कर की गई किसान सहायक मोहन यादव पुत्र जगरूप यादव की हत्या माशूका के लिए की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। यही नहीं अपनी माशूका को जीवन साथी बनाने के लिए उसके प्रेमी ने न केवल हत्या का तानाबाना बुना बल्कि आशनाई की राह में रोड़ा बने किसान सहायक को मौत के घाट उतारने के लिए उसके नाम की सुपारी भी थी। पचास हजार में हत्या का सौदा तय होने के बाद सुपारी किलर को 10 हजार रुपये एडवांस भी दे दिया था।
विज्ञापन

पुलिस आफिस में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी बीके गर्ग ने सैदपुर में हुए इस चर्चित हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर इस चर्चित हत्याकांड की तह तक जाने के लिए कोर टीम गठित की गई जिसमें एएसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ तेजस्वरूप सिंह, सैदपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह तथा एसओजी प्रभारी रितेंद्र सिंह को शामिल किया। बीते शनिवार को जरिए मुखबिर की सूचना पर सैदपुर कोतवाल तथा एसओजी प्रभारी ने सहयोगियों के साथ माहपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेरेबंदी की। बाइक पर सवार होकर आ रहे दो बदमाशों को धर-दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा बाइक बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में विनोद यादव उर्फ बबलू पुत्र कैलाश यादव निवासी मुस्तफाचक सैदपुर तथा अरिवंद यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी डिहिया थाना नंदगंज का रहने वाला गया है। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे कोई पुरानी अदावत नहीं थी। गिरफ्तार विनोद यादव उर्फ बबलू का मृतक के रिश्तेदारी की एक लड़की से प्रेम संबंध था। प्यार की दीवानगी में वह अपनी माशूका से शादी रचाना चाहा लेकिन मोहन को यह बात नागवार गुजरी। इसको लेकर बबलू ने उसकी हत्या का तानाबाना बुना। अपने ननिहाल डिहिया थाना नंदगंज           के अरविंद यादव से 50 हजार रुपये    में हत्या का सौदा किया। बाद में अरविंद को उसने 10 हजार रुपये एडवांस भी दिया। अरविंद ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ किसान सहायक  को गोली मारकरहत्या कर दी। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सैदपुर मेें मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed