Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पांच एडीओ और 47 सचिवों पर सख्ती

पांच एडीओ और 47 सचिवों पर सख्ती

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी एमपी दूबे ने प्रिया साफ्ट की फीडिंग नहीं कराने पर 47 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की है। यह आदेश उन्होंने शनिवार को एडीओ पंचायतों की हुई बैठक में दिया है। यही नहीं लापरवाही बरतने के आरोप में पांच एडीओ पंचायत अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। उन्होंने इसके लिए 31 अक्टूबर तक अंतिम समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके बाद सचिवों के खिलाफ निलंबन से लेकर अन्य विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। डीपीआरओ के इस आदेश से सचिवों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में डीपीआरओ एमपी दूबे ने ब्लाक वार विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले प्रिया साफ्ट की फीडिंग के विषय में जानकारी हासिल की। एडीओ पंचायतों ने बताया कि अभी 47 सचिवों ने फीडिंग नहीं कराई है। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी सचिवों के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। इसके साथ ही भांवरकोल, जखनियां, रेवतीपुर और सैदपुर के साथ ही एक और एडीओ पंचायत अधिकारी की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें, वरना 31 के बाद सभी लापरवाह एडीओ पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने देवकली एवं भांवरकोल विकास खंड के क्षेत्र पंचायत में प्रिया साफ्ट की फीडिंग नहीं होने पर बीडीओ को पत्र लिखकर फीडिंग कराने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2010-11 और 2011-12 में निर्माण कराए गए शौचालयों के सत्यापन की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीपीआरओ को एडीओ पंचायतों ने बताया कि हम लोगों को एक और मौका दे दीजिए। एक सप्ताह के भीतर सत्यापन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांवों की सफाई की भी जानकारी मांगी। कहा कि एडीओ पंचायत अधिकारी रोजाना दस-दस गांवों का सत्यापन कर सफाई की रिपोर्ट देंगे। इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed