{"_id":"71084","slug":"Ghazipur-71084-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया अल्टीमेटम
Ghazipur
Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। संयुक्त संघर्ष समिति उप्र पावर कारपोरेशन लि. की बैठक में कार्यालय सहायक निर्भय नारायण सिंह के साथ हुई मारपीट के मामले में गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। रौजा पावर हाउस पर सोमवार को हुई बैठक में कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कर्मी कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे।
बैठक में सभी कर्मियों ने एकस्वर में इस घटना की निंदा की। उनका कहना था कि आए दिन उपकेंद्रों पर अराजकतत्वों द्वारा मारपीट कर हंगामा और तोड़फोड़ की जाती है। ऐसे में पीक आवर्स में सभी उपकेंद्रों पर सुरक्षा के बंदोबस्त किया जाए ताकि कर्मी भयमुक्त होकर कार्य कर सकें। उपखंड अधिकारी चतुर्थ जखनिया ई. आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के एके ओझा, एसडीओ मुहम्मदाबाद, मरदह, आरबी मिश्रा, विद्युत परिषद अवर अभियंता संघ के कमलेश श्रीवास्तव, पन्ना लाल सहित संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। समिति की ओर से इस बाबत डीएम को संबोधित पत्रक भी दिया गया है।