{"_id":"71078","slug":"Ghazipur-71078-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद को सुरक्षा मुहैया कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद को सुरक्षा मुहैया कराई
Ghazipur
Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सपा के पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा को कमरे में बंद कर की गई पिटाई के मामले के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई। एसपी डीके चौधरी के निर्देश पर उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पूर्व सांसद की मांग पर अंगरक्षक मुहैया कराने के लिए एसपी ने संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है।
एसपी का कहना था कि आरोपी गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए जाएंगे। सोमवार को पूर्व सांसद पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिले और अंगरक्षक मुहैया कराने के लिए उनसे अनुरोध किया। वहीं सपा के पदाधिकारियों ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने कोतवाली से छोड़ दिया और वह खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर एसपी ने साफ कहा कि पुलिस नियमानुसार ही कार्रवाई करेगी। हवाला भी दिया कि जिन मुकदमों में सात वर्ष से कम की सजा है, उसमें आरोपी की गिरफ्तारी और जेल भेजने का प्रावधान नहीं है। इस पर पूर्व सांसद ने हामी भरी और पार्टी के पदाधिकारियों को बताया कि एसपी का कहना ठीक है। आप सभी को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए।