फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बगैर पक्ष रखे कर्मी का निलंबन करने पर बिफरे

बगैर पक्ष रखे कर्मी का निलंबन करने पर बिफरे

Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ स्थानीय शाखा का धरना कृषि भवन परिसर में सोमवार को हुआ। इसमें बिना स्पष्टीकरण मिले ही सहायक विकास अधिकारी कृषि को साजिशन निलंबित करने की निंदा की गई। इस मौके पर चेतावनी दी गई कि निलंबित कर्मचारी की बहाली नहीं हुई तो पहली अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना में वक्ताओं ने कहा कि उक्त कर्मचारी का निलंबन निरस्त कर विभागीय लेखाकार के कारनामों की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाए। कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर अनावश्यक रूप से कर्मचारियों के उत्पीड़न की कार्रवाई बंद की जाए। अंत में संघ के अध्यक्ष ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघकी बैठक की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, मंत्री रामराज कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, जनार्दन भारती, अरुण, अवधेश पांडेय, नागेंद्र प्रताप, ओमकारनाथ राय, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, श्रीराम यादव, अशोक कुमार, श्यामलाल चौहान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामअवध यादव तथा संचालन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed