{"_id":"59-130878","slug":"Ghazipur-130878-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी संघर्ष मोर्चा ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने शहर में निकाला जुलूस
Ghazipur
Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। टीईटी संघर्ष मोर्चा की तरफ से अपनी मांगों को लेकर सोमवार को लंका मैदान से जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस डीएम कार्यालय पहुंचा, जहां डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से शासन को बताया गया कि प्राथमिक विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की भर्ती से संबंधित उच्चतम न्यायालय के 25 मार्च 2014 के आदेशानुसार 12 सप्ताह के समय में से 9 सप्ताह का समय खत्म होने जा रहा है। बावजूद इसके शासन की तरफ से अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इससे बेवजह बेरोजगार अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। चेतावनी दी गई है कि यदि हमारी बातों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी अभ्यर्थी 3 जून को लखनऊ में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसके बाद जुलूस बीएसए कार्यालय पहुंचा और वहां भी ज्ञापन दिया। जुलूस का नेतृत्व उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने किया। इसके अलावा शामिल मोर्चा के अन्य सदस्यों में प्रमोद यादव, सुशील प्रजापति, रमाकांत राम, अरुण यादव, बृजेश यादव, चंद्रमा राम, बृजेश श्रीवास्तव, कुबेरनाथ यादव, अनिल वर्मा आदि प्रमुख है।