फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नुमाइंदों की लापरवाही से किसान उपेक्षित

नुमाइंदों की लापरवाही से किसान उपेक्षित

Tue, 31 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 31 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। चीनी मिल चालू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर आयोजित सभा में किसानों ने कहा कि दल, जाति से ऊपर उठकर संघर्ष करने पर ही किसानों के लिए विकास का द्वार खुलेगा। हम सभी को मिलकर मांगों को पूरा कराने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों ने वादा किया था कि तीन माह में बंद चीनी मिल चालू करा दी जाएगी। मगर, जब किसानों द्वारा आंदोलन स्थगित कर दिया गया तो नेता अपने वादों से मुकर गए। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसान हित में कार्य करना चाहती है लेकिन कुछ जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण किसानों की उपेक्षा की जा रही है। कहा कि खेत, किसानी, गांव, देश बचाने के लिए किसानों को अपनी खेती समृद्ध करनी होगी। जिले में विकास की किरणें धूमिल हो रही है। आह्वान किया कि किसान एकजुट होकर संघर्ष करें। वहीं, आज भूख हड़ताल में खेमयू के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र राम, डा. राणाविजय राजभर, हरिहर यादव, सुग्रीव पाल, रामलाल, चतुरी बिंद, सहादुर भारती, राजीव सिंह, सुरेन्द्र राम बैठे रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, पूर्व बसपा विधायक डा. राजकुमार गौतम, डा. परमानंद सिंह यादव, रामनरेश कुशवाहा, रामाश्रय यादव, पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता किसान सभा के जिला संयोजक डा. केएन सिंह तथा संचालन भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed