{"_id":"59-117867","slug":"Ghazipur-117867-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से कई ट्रेनें विलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से कई ट्रेनें विलंबित
Ghazipur
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कोहरे के कारण गाड़ियों के विलंबित होने का सिलसिला रविवार को भी बना रहा। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पवन एक्सप्रेस चार घंटे, सारनाथ दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पांच, सद्भावना एक्सप्रेस करीब छह घंटे विलंबित रही। मुगलसराय-पटना रूट पर दिलदारनगर से गुजरने वाली गाड़ियों में हावड़ा जनता एक्सप्रेस करीब नौ घंटा विलंबित रही। इस रूट पर अप तथा डाउन की ओर जाने वाली सभी मेल एक्सप्रेस गाड़ियां चार घंटा से लेकर आठ घंटा तक देर से गुजरीं। पंजाब मेल, फरक्का, हावड़ा अमृतसर, ब्रह्मपुत्र मेल, लाल किला एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस आदि सभी गाड़ियां देर से गुजरीं। इसी प्रकार दुल्लहपुर रूट पर भी लिच्छवी, चौरी-चौरा एक्सप्रेस, गोरखपुर दादर, दुर्ग आदि गाड़ियां भी चार घंटे तक विलंबित रही। स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी सपरिवार यात्रा कर रहे लोगों को हो रही है।
विज्ञापन