फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगों को लेकर इंप्लाइज यूनियन ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर इंप्लाइज यूनियन ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। यूनियन बैंक इंप्लाइज यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को महुआबाग क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिले भर से आए कर्मचारियों ने प्रशासन को चेताया कि यदि समय से मांगें पूरी नहीं होती, तो क्रमिक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व कर्मचारी अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत काम समाप्त करने के बाद रीजनल कार्यालय पर जुटे। इस दौरान सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं। मगर, सरकार इस ओर उदासीन बनी हुई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह ने संघ की आठ सूत्रीय मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कहा कि 11 व 18 जनवरी को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन होगा। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती, तो 25 को सभी शाखाओं पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामभरोसे, खेदारु, वीरेंद्र कुमार ओझा, राज नारायण, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed