{"_id":"59-117765","slug":"Ghazipur-117765-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और भट्ठे पर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और भट्ठे पर बदमाशों ने की लूटपाट
Ghazipur
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सनेहुआ गांव में एक ईंट-भट्ठे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने मजदूरों संग लूटपाट की। बदमाश मजदूरों से 20 हजार रुपए नकदी एवं जेवरात लूट ले गए। इस मामले में भट्ठे के मालिक ने थाने में तहरीर दी है। पिछले दो दिन के भीतर कासिमाबाद में ईंट-भट्ठे पर लूटपाट की यह दूसरी वारदात है।
क्षेत्र के सनेहुआ गांव के पास भूपेंद्र सिंह का भट्ठा है। रात में रांची के मजदूर खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात छह-सात की संख्या में असलहे से लैस बदमाश वहां पहुंचे और सभी मजदूरों को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कमरे में रखा 20 हजार नकद तथा हजारों का जेवरात, साइकिल आदि उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मजदूरों ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। जानकारी मिलने पर भूपेंद्र सिंह भट्ठे पर पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ की। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। मालूम हो कि इससे एक दिन पहले भूपेंद्र के भाई ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह के भट्ठे पर भी लूटपाट हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरआर यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।