{"_id":"59-117763","slug":"Ghazipur-117763-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को निकला घर से, सुबह मिली लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को निकला घर से, सुबह मिली लाश
Ghazipur
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के हिंगनपुर गांव के सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ में रस्सी से लटकता जयराम चौहान का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के तिसड़ा गांव निवासी कमला चौहान का पुत्र जयराम चौहान (26) शनिवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला। रात आठ बजे उसके बहनोई सुभाष जो ससुराल आया था, ने साथ खाना खाने के लिए जयराम के मोबाइल पर फोन किया। इस पर जयराम ने आधा घंटे बाद आने की बात कहकर फोन काट दिया। काफी देर बाद भी न आने पर परिवार के लोगों ने कई बार उसका फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। लोगों ने उसकी इधर-उधर खोनबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर बगल के हिंगनपुर गांव के सिवान में नीम के पेड़ से लटकता शव ग्रामीणों ने देखा। भीड़ में एक व्यक्ति ने युवक को पहचान लिया। उसने तुरंत इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जानकारी होते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। जयराम की शादी 2008 में आजमगढ़ के बोगरियां की रहने वाली राजकुमारी से हुई थी, जो इस समय गर्भवती है। मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और मां प्रभावती धाडे़ं मारकर चीखने-चिल्लाने लगी। जयराम की मौत किन कारणों से हुई, इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। मृतक वाराणसी और मुंबई में टाइल्स लगाने का कार्य करता था। वह चार महीने से घर पर था। जबकि पिता मुंबई में काम करता है।