{"_id":"59-117499","slug":"Ghazipur-117499-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश पीजी कालेज, पंकज सहजानंद के अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश पीजी कालेज, पंकज सहजानंद के अध्यक्ष
Ghazipur
Updated Thu, 26 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गहमागहमी के बीच बुधवार को पीजी कालेज और सहजानंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हुआ। देर शाम हुई मतगणना में पीजी कालेज से राकेश कुमार यादव को अध्यक्ष तथा यदुवंशी विकास सिंह को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। स्वामी सहजानंद में पंकज कुमार यादव को अध्यक्ष तथा ऋषभ कुमार को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों कालेजों में संकाय प्रतिनिधियों के चार पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दोनों कालेजों में आयोजित संक्षिप्त समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर कई दिनों से गहमागहमी बनी थी। बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर दोनों कालेजों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। वोटिंग के बाद मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी हुईं थीं। देर शाम जैसे ही नतीजों की घोषणा हुई जीते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे।
पीजी कालेज में उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार मिश्र, पुस्तकालय मंत्री मो. परवेज, कला संकाय प्रतिनिधि हिमांशु यादव तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अरुण कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार सहजानंद महाविद्यालय में बबलू शर्मा उपाध्यक्ष, अमित सिंह पुस्तकालय मंत्री तथा राहुल शर्मा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए । दोनों कालेजों में संकाय प्रतिनिधियों के पद पर होने वाले निर्विरोध चयन में ं पीजी कालेज में कृषि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए आशुतोष कुमार राय, शारीरिक शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सुनील मौर्या और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सुनील यादव और स्वामी सहजानंद कालेज में कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर आशीष कुमार दूबे रहे।