फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीणों के हौसले से पकड़े गए लुटेरे

ग्रामीणों के हौसले से पकड़े गए लुटेरे

Wed, 25 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 25 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बालापुर चट्टी-मुर्की खुर्द मोड़ पर सोमवार की देर रात करीब दस की संख्या में आए बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे दुकानदार से बैग समेत 25 हजार रुपए लूट लिए जबकि उसके मकान मालिक की जमकर पिटाई। लुटे दुकानदार की सूचना पर ग्रामीण लामबंद हो गए और घेरेबंदी कर दोे बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। दुकानदार और ग्रामीणों की मुस्तैदी से मुहम्मदाबाद में चोरी की दो बड़ी वारदात नाकाम हो गई। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

मुर्की खुर्द गांव निवासी अफसर खां की बालापुर चट्टी पर इलेक्ट्रिक की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की रात उन्होंने अपनी दुकान बंद की। इसके बाद अपने मकान मालिक मुर्की खुर्द गांव निवासी दूधनाथ यादव के साथ वह एक जगह बाटी-चोखा की दावत खाने चले गए। दावत खाने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल पडे़। बालापुर चट्टी से होते हुए मुर्की खुर्द मोड़ पर जैसे ही वह पहुंचे, सड़क पर करीब दस की संख्या में लुटेरे आ गए और बाइक को रोक लिया। इसके बाद बदमाश बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक दूधनाथ यादव की पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं भागते समय बदमाशों ने दुकानदार से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे दुकानदार ने फोन से अपने परिचितों को इसकी सूचना दी। इस पर ग्रामीण लामबंद होकर दौड़ पड़े और भाग रहे बदमाशों की घेरेबंदी शुरू कर दी। महरूपुर गांव के पास ग्रामीणों नेे भाग रहे दो बदमाशों को धर-दबोचा जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में चंदन भूषण पुत्र दीनानाथ राम तथा संतोष पुत्र सिजई निवासी शेरमठ थाना करीमुद्दीनपुर का रहने वाला है। आरोपियों ने फरार अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। यह भी बताया कि सोमवार की रात वह अपने साथियों के साथ मिलकर मुहम्मदाबाद में चोेरी की दोे बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है जबकि अन्य की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed