फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसानों के हित के लिए समर्पित थे चरण सिंह

किसानों के हित के लिए समर्पित थे चरण सिंह

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। किसानों के मसीहा तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 111वीं जयंती धूमधाम के साथ किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। अलग-अलग स्थानों पर समारोहों तथा बैठकों का आयोजन कर उनके व्यक्त्वि एवं कृतित्व की चर्चा की गई।
विज्ञापन

सपा की ओर से लोहिया भवन पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने कहा कि चौधरी जी की अर्थनीति आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि चरण सिंह हमेशा किसानों की लड़ाई के लिए समर्पित रहे। शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि वह सादा जीवन तथा उच्च विचार के पोषक थे। इस मौके पर रामचंदर बाबा की ओर से प्रस्तुत गीत की सराहना की गई। गोष्ठी में बच्चा यादव, रामधारी यादव, गोपाल यादव, उमाशंकर कुशवाहा, रामनगीना यादव, चंद्रदेव राम, कन्हैया यादव, भरत कुशवाहा, आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन राजेश कुशवाहा ने किया। इसी प्रकार विकास भवन पर राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में पूर्वांचल राज्य बनाओ आंदोलन के प्रांतीय संयोजक रमाशंकर यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने गरीब किसानों के हित में सस्ते खाद बीज की महत्वपूर्ण योजना चलाई। सूर्यनाथ यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने मुख्यमंत्री बनते ही निचले तबकों और किसानों की हालत में सुधार लाने का काम किया। इस मौके पर विकास भवन में चौधरी चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर रामबोध यादव, जंग बहादुर यादव, बलिराम यादव, रिंकू आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जीत्तन यादव तथा संचालन वीरेंद्र यादव ने किया। विकास भवन में ही आयोजित कार्यक्रम में रालोद के जिलाध्यक्ष हरिनारायण यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर दिनेश पांडेय, भोलानाथ सिंह, पारसनाथ सिंह, दिनेशचंद्र पांडेय, बलिराम जी चौधरी, बाबूलाल आदि ने भाग लिया। इसी प्रकार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ईमानदारी तथा कर्मठता का प्रतीक बताया गया। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, उषा चतुर्वेदी, रामनगीना पांडेय, विश्वनाथ जायसवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैदपुर संवाददाता के इस मौके पर विधायक सुभाष पासी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन आम आदमी के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे। डा. कैलाश सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने लम्बे अर्से से उपेक्षित अन्नदाता किसानों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस मौके पर एमएलसी विजय यादव, पारस यादव, जनार्दन सिंह, दीपक सिंह, दीना यादव, कमलेश यादव, दयानंद प्रधान, दिनेश सिंह, संजय सिंह, सुभाष यादव, देवराज सिंह ठाकुर, जगदीश यादव, राजन सिंह, पप्पू यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सैदपुर ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह तथा संचालन जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव ने किया। साथ ही 151 लोगों में कंबल बांटे गए। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार चौधरी चरण सिंह की जयंती जय हनुमान एबीएसएन कान्वेंट स्कूल अमारी में मनाई गई। प्रबंधक विजय कुमार यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस अवसर पर विजय कुमार यादव, योगेश राजभर, नंदू यादव, रामजीत राम, राममंगल यादव, ओमप्रकाश राम, रामअवध राम, उदयराज गिरी आदि उपस्थित थे। संचालन ओमप्रकाश राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed