{"_id":"59-117325","slug":"Ghazipur-117325-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से बच्चे को फेंक दिया नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से बच्चे को फेंक दिया नीचे
Ghazipur
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। मानवता को दरकिनार कर जमानिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। उस बच्चे क ा कसूर सिर्फ इतना था कि बोगी में झाड़ू लगाने के बाद वह लोगों से पैसे मांग रहा था। गंभीर रूप से घायल बच्चे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
चंदौली जिले के धानापुर गांव का शशिकांत यादव (10) प्रतिदिन ट्रेनों में झाड़ू लगाकर यात्रियों से पैसे मांगकर अपना पेट भरता है। सोमवार को वह बक्सर से मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया। बोगी की सफाई करने के बाद वह यात्रियों से पैसे मांगने लगा। कुछ लोगों ने उसे पैसा भी दिया। लेकिन इसी बीच किसी यात्री ने मानवता को दरकिनार करते हुए जमानिया रेलवे स्टेशन पर उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। स्टेशन पर गंभीर रूप से घायल बच्चे को चीखते-चिल्लाते देखकर लोग मौके पर पहुंचे और उससे घटना का कारण पूछा। बच्चे द्वारा आपबीती सुनाने पर का कोई हतप्रभ रह गया। लोगों ने बच्चे का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। इस घटना की चर्चा स्टेशन पर लोगों में पूरे दिन होती रही।