फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी

Mon, 23 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 23 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली के महाजनटोली मुहल्ले में रविवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर देर शाम पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

महाजनटोली निवासी शिवकुमार तिवारी की पत्नी सुनीता तिवारी (30) सुबह अपने कमरे की पंखे की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर झूलकर आत्महत्या कर ली। घर में सुनीता के दिखाई न देने से परिवार के लोग परेशान हो गए। उसकी इधर-उधर खोजबीन करने लगे। जब लोग उसके कमरे के पास पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा की सिटकनी तोड़कर जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह साड़ी के फंदे से लटक रही थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देर शाम दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दरवाजे पर देखते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका का एक पुत्र हर्षित (8 वर्ष) और पुत्री हर्षिता (5 वर्ष) है। पति दूसरे राज्य में काम करता है। इस घटना को लेकर मुहल्लेवासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस संबंध में कोतवाल श्रीकांत पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। अगर किसी की तरफ से तहरीर दी गई तो मामले की छानबीन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed