फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नारद ने किया दावा, सर्वाधिक सीटें जीतेगी सपा

नारद ने किया दावा, सर्वाधिक सीटें जीतेगी सपा

Sun, 22 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sun, 22 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नारद राय ने शनिवार को सेमरा, शिवरायकापुरा में गंगा कटान से हुई क्षति का निरीक्षण किया। शेरपुर कला में शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण करने के बाद आयोजित जनसभा में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देकर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त करेगी।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि उनका गांव भी गंगा कटान की भेंट चढ़ चुका है। इसलिए वह कटान का दर्द अच्छी तरह महसूस करते हैं। शेरपुर के त्याग और बलिदान को अद्वितीय बताते हुए पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश राय के नेतृत्व में जब भी हम मुख्यमंत्री से मिले, उन्होंने ध्यान से समस्या को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 15 जनवरी से कटान रोकने के बाबत कार्य शुरू न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि कटान रोकने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। शहीद क्लब शेरपुर के अध्यक्ष हरिहर राय ने शेरपुर में मिनी स्टेडियम के लिए 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने, जिम का सामान उपलब्ध कराने तथा वालीबाल मैदान में प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मनोज राय, ग्राम प्रधान विद्यासागर गिरी, पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश राय, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव, संतोष राय, हैदर अली टाइगर आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सुदर्शन राय तथा संचालन नारायण उपाध्याय ने किया। इससे पहले खेल मंत्री का मुहम्मदाबाद सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा नेता राजेश राय ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले सेमरा, बच्छलकापुरा कटान स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में नारद राय ने कहा कि सेमरा कटान को लेकर दो योजनाएं मंजूर हो गई है। 15 जनवरी से कार्य शुरू होगा। अंसारी बंधुओं के सपा में शामिल होने के पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में सपा मुखिया ही निर्णय करेंगे। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अभियंता अरविंद सचान, अवर अभियंता अरविंद राय, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार सिंह के अलावा उपजिलाधिकारी विशाख मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed