फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोकपाल बिल पास होने पर हर्ष

लोकपाल बिल पास होने पर हर्ष

Thu, 19 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 19 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जन लोकपाल बिल के संसद में पास होने पर अन्ना के समर्थन में लंका मैदान में चल रहा जन तंत्र मोर्चा का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को बधाइयां दी।
विज्ञापन

जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर अन्ना हजारे रालेगणसिद्धि में अनशन पर बैठे थे। उनके समर्थन में उसी दिन से जिले में भी लोग अनशन कर रहे थे। बुधवार को बिल पास होने के बाद अन्ना के अनशन समाप्त करने पर यहां भी अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह देश की जनता की जीत है। जन लोकपाल के लागू हो जाने से देश में भ्रष्टाचार में कमी होगी। कहा कि अन्ना के आंदोलन ने देश को जागरूक करने का काम किया है। आज हुई इस जीत की खुशी घर-घर में मनाई जानी चाहिए । इस मौके पर प्रवीण त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, मनोज राय, अवधेश बिंद, राजेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सिद्धार्थ राय, संगीता बलवंत, रमेश यादव, ब्रजभूषण दूबे, लल्लन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed