फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाट कुक्ड योजना एनजीओ के देने का विरोध

हाट कुक्ड योजना एनजीओ के देने का विरोध

Sat, 14 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 14 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के सिकंदरपुर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को बैठक में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हाट कुक्ड योजना को एनजीओ के हाथों में सौंपने का विरोध किया। मंडल संरक्षक जेसी तिवारी ने कहा कि जहां पूरे देश में बच्चों का गर्म भोजन केंद्र पर ही बनाया जा रहा है, वहीं प्रदेश सरकार की ओर से इस व्यवस्था को एनजीओ के हाथों में सौंपा जा रहा है, संगठन इसका विरोध करता है।
विज्ञापन

कहा कि 16 दिसंबर को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित कार्यक्रम के बाद 31 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर हम इसका विरोध करेंगे। कहा कि मानदेय की बढ़ोतरी एवं स्थायी कर्मचारी बनाए जाने के लिए आवाज बुलंद करने को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ 22 दिसंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं से अपने हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल महासचिव फूलचंद सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, निर्मला, रामनारायण चौरसिया, लाची देवी, अमरनाथ दुबे, तिलकू कुशवाहा, संतोष यादव, रविकांत राजभर उपस्थित थे। संचालन जिला संरक्षक अशोक राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed