फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अन्ना समर्थकों ने जुलूस निकालकर भरी हुंकार

अन्ना समर्थकों ने जुलूस निकालकर भरी हुंकार

Thu, 12 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 12 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जनलोकपाल बिल पास कराने की मांग को लेकर रालेगणसिद्धि में समाजसेवी अन्ना हजारे की ओर से शुरू किए अनशन की आंच जिले में भी पहुंच गई है। उनके समर्थक लंका मैदान में बुधवार को दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। बाद में नगर भर में जुलूस निकालकर अन्ना के समर्थन में हुंकार भरी।
विज्ञापन

लंका मैदान में अनशन स्थल पर सभा को करते हुए समाजसेवी संतोष जायसवाल ने कहा कि जनलोकपाल बिल के समर्थन में देश में पुन: उबाल आने की संभावना प्रतीत हो रही है। उन्होंने इस आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लेने का जिलेवासियों से समर्थन मांगा। अनशनस्थल पर पूरे दिन जिले के कोने-कोने से बुद्धिजीवियों के आने का क्रम जारी रहा। अन्ना की मांग का समर्थन राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद राज्यकर्मचारी संघ एवं जिलाधीवर उत्थान समिति सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण लंका मैदान में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इसी क्रम में दोपहर बाद गाजीपुर स्थित दिया हास्टल के छात्रों ने नगर में एक जुलूस लंका, मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी होते हुए लंका मैदान तक निकाला। जुलूस में अन्ना तुम संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं, जन लोकपाल लाना है, देश को बचाना है का नारा बुलंद कर रहे थे। जुलूस में दिया हास्टल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान उमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, अनिल कुमार राय, रविकांत पांडेय, प्रवीण तिवारी, फूलंचद सिंह, विमल श्रीवास्तव, फरीद आलम, मनोज राय, अनुराग राय, झारकंडेय यादव, लल्लन यादव, मुन्ना सिंह, अंबिका दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार भांवरकोल ब्लाक पर अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में बुधवार को दूसरे दिन भी समाजसेवी नर्वदेश्वर राय अपने साथियों मनोज पांडेय, उमेश मिश्रा आदि के साथ अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed