{"_id":"58976be94f1c1b953fe82dd8","slug":"95-the-company-will-deploy-the-paramilitary-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 कंपनी अद्धसैनिक बल की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 कंपनी अद्धसैनिक बल की होगी तैनाती
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में की जा रही बैरीकेडिंग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक बलों की 95 और पीएसी की 15 कंपनी मोर्चा संभालेंगी। अर्द्ध सैनिक बलों के ठहरने के लिए जनपद के 81 विद्यालयों का चिह्नीकरण भी कर लिया गया है। जनपद में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
बीते चार जनवरी को चुनाव का बिगुल बजते ही जिला और पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई। जनपद में आठ मार्च को होने वाले विधानसभा को शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराने के लिए आयोग से अर्द्ध सैनिक बलों की 95 और पीएसी की 15 कंपनी मांगी गई थी। आयोग ने जिले को 95 अर्द्ध सैनिक बल और 15 पीएसी कंपनी उपलब्ध कराने पर अपनी मुहर लगा दी। जनपद में आने वाली अर्द्ध सैनिक बलों और पीएसी की कंपनी को ठहरने की व्यवस्था भी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गई है।
जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र के 81 विद्यालयों को चिह्नित कर उन्हें अधिगृहीत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब जबकि अधिसूचना जारी होने में मात्र तीन दिन शेष हैं। ऐसे में अधिसूचना जारी होने के पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर की ओर आने वाले सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में विधानसभावार क्षेत्रों के होने वाले नामांकन के लिए विसवार फ्लेक्स लगाए गए हैं, जिससे नामांकन के लिए प्रत्याशियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। नामांकन का समय करीब आते ही नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग करने का कार्य तेज कर दिया गया है।