फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पारा 44 के पार, गर्मी से परेशान रहे लोग

पारा 44 के पार, गर्मी से परेशान रहे लोग

Tue, 07 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पारा 44 के पार, गर्मी से परेशान रहे लोग
गाजीपुर। मंगलवार को पारा 44 के पार रहा। इससे गर्मी के साथ ही उमस का जबरदस्त प्रभाव रहा। मौसम की मार और हर कोई बेहाल रहा। सूर्य के तप से धरती से भी आग निकल रही थी। मौसम की मार से सबसे ज्यादा वह लोग परेशान दिखे, जो किसी कार्यवश घर से निकले थे। तेज धूप के बीच पसीना से तर-बतर होकर आवागमन करने को विवश हुए। परेशान लोग मौसम की दुहाई देते रहे।
विज्ञापन

पिछले करीब दस दिनों से आसमान से आग बरस रही है। गर्मी के बीच उमस का आलम यह है कि यह एक पल के लिए भी लोगों के तन और मन से जुदा नहीं हो पा रही है। इससे लोग बेचैन रह रहे हैं। तेज धूप के बीच आवागमन करने वालों का तन झुलस रहा है। लोगों द्वारा लाख जतन करने के बाद भी कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम की मार से सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा चलाने और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। गर्मी और धूप में पसीना बहाने के बाद उनके घरों का चूल्हा चल रहा है। बच्चे को मौसम की नजर न लगे, इस आशंकावश अभिभावक बच्चों को छोटा और टोपी पहनाकर स्कूल भेज रहे हैं। जो बच्चे वाहन से स्कूल आ-जा रहे हैं, उन्हें तो कोई खास परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन जो बच्चे पैदल स्कूल आ-जा रहे हैं, वह दोपहर में छुट्टी होने के बाद झुलसा हुआ चेहरा लेकर घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान तपिश की वजह से प्यास लगने पर पास मौजूद बाटल के पानी से अपना गल तर कर रहे हैं। मंगलवार को मौसम का हाल यह रहा है कि पारा 44 के पार रहा। तप से जहां धरती से आग निकल रही थी, वहीं लोगों की मकान की दीवारे गर्म हो गई थी। जिन लोगों का मकान एक मंजिला है, उनका पंखा पूरी तरह से गर्म हवा दे रहा था, जिससे उनका कमरा में रहना दुश्वार था। दोपहर में छुट्टी के बाद छोटे-छोटे बच्चे पसीना से तर-बतर होकर घर पहुंचे। इसके साथ ही मार्गों पर आवागमन करने वाले भी तेज धूप से बेहाल नजर आए। नाममात्र को वहीं लोग धूप में आते-जाते दिखाई दिए, जिनकी कुछ मजबूरी थी। दोपहर में नगर की तमाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नाममात्र के लोग ही आवागमन करते हुए दिखाई दिए। परेशान लोग मौसम की दुहाई देते हुए यह कहते रहे कि बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed