{"_id":"5bf442a6bdec22233165eccc","slug":"91542734502-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक विकास अधिकारी रहे अनुपस्थित, नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक विकास अधिकारी रहे अनुपस्थित, नाराजगी
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। संयुक्त निबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल एसपी त्रिपाठी ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद तहसील के सहकारी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बाराचवर में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के उपस्थित न रहने नाराजगी व्यक्त की। समितियों पर व्याप्त गंदगी को देखकर रोष प्रकट करते हुए तत्काल साफ-सफाई करने का निर्देश दिया।
जिले में सहकारी संस्थाओं पर बनाये गये धान क्रय केंद्रों पर धीमी खरीद की शिकायत पर संयुक्त निबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल एसपी त्रिपाठी ने तहसील के सभी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तेजी से धान खरीद किए जाने का निर्देश दिया। यूसुफपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति में स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचे संयुक्त निबंधक ने धान खरीद के संबंध में जानकारी हासिल की। केंद्र प्रभारी शिवलाल ने बताया कि अभी तक 137 कुंतल धान की खरीद हुई है। निरीक्षण के समय मुहम्मदाबाद के किसान विनय तिवारी के धान का तौल हो रहा था। श्री त्रिपाठी ने किसान से भी खरीद के बारे में पूछताछ की। उन्होंने गोदाम में रखे फटे पुराने बोरों तथा समिति परिसर में गंदगी पर नाराजगी प्रकट करते हुए सफाई का निर्देश दिया। समिति द्वारा किराये पर दी गई दुकानों का किराया सरकारी दर पर निर्धारित कर वसूल करने का भी निर्देश दिया। उसके बाद भांवरकोल विकास खंड के साधन सहकारी समिति मुड़ेरा एवं बाराचवर विकास खंड के ऊंचाडीह साधन सहकारी समिति में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। समिति के सचिव को समिति परिसर में गंदगी पर फटकार लगाई। संयुक्त निबंधक ने बाराचवर विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के उपस्थित न रहने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एआर गाजीपुर को सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त सहकारिता गाजीपुर ओमप्रकाश सिंह, पीसीएफ के जिला प्रबंधक शशिशेखर आदि उपस्थित रहे।