फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आवश्यकता है अब स्वच्छता में आगे रहने की

आवश्यकता है अब स्वच्छता में आगे रहने की

Sat, 04 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आवश्यकता है अब स्वच्छता में आगे रहने की
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी भावना के साथ ‘‘गंदगी से मुक्ति‘‘ नामक युवा आंदोलन छेड़ने की दिशा में केंद्र कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा समन्वयक कपिलदेव ने कहा कि गाजीपुर जिला बलिदान में हमेशा आगे रहा है। आवश्यकता है अब स्वच्छता में भी आगे रहने की। उन्होंने यहां के युवाओं का आह्वान किया कि यहां के युवा सार्वजनिक स्थलों की सफाई, स्वच्छता शपथ, विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन की सफाई, महापुरुषों की मूर्ति की सफाई का कार्य कर इस जिले का नाम देश एवं प्रदेश में रोशन करें। उन्होंने कार्यालय के सहयोगियों का भी आह्वान किया कि गांव में सफाई के साथ-साथ कार्यालय में भी सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ सिंह यादव ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कलाकार रामसनेही एवं सचिंद्र यादव ने गीत प्रस्तुत कर आत्मविभोर कर दिया। संचालन लेखाकार सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed