फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विकास कार्यो में हीलाहवाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया

विकास कार्यो में हीलाहवाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया

Mon, 29 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो में हीलाहवाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया
सैदपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को नगर पंचायत के चेयरमैन की कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों में हीलाहवाली के विरोध में सभासदों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभासद सुनील यादव ने कहा कि चेयरमैन विकास कार्यों से विमुख हो रही है। बोर्ड की बैठक 20 दिनों पूर्व हुई। बोर्ड में पारित लगभग दो करोड़ रुपए की योजनाओं पर आज तक कोई अग्रिम कार्रवाई नही हुई। वहीं बोर्ड में पारित कंबल वितरण के प्रस्ताव को भी नहीं अमल में लाया गया।

धरना सभा में मोहसिन खान ने कहा कि सफाईकर्मी से बाबू का काम कराया जा रहा है। उसे उसके मूल पद के हिसाब से सफाई कर्मी का काम लिया जाए। टाउन एरिया के खर्च को सार्वजनिक किया जाए। सभासद दिनेश सेठ ने कहा कि जेसीबी को बिना रसीद काटे अन्यत्र न भेजा जाए। धरना में सफाई कर्मियों ने समय से वेतन न मिलने के लिए सहभागिता की। धरना प्रदर्शन में वार्ड 2 और वार्ड 3 के सभासदों ने अपने को अलग रखा। इस मौके पर सभासद दिनेश वर्मा, आलोक यादव, रामदुलार राम, हिमांशु सोनी, मंजू देवी, सरिता देवी, चंदन प्रजापति और सभासद प्रतिनिधि लोकनाथ, रविकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed