{"_id":"59f0cabf4f1c1bb6678b77c0","slug":"91508952767-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काटलैंड पर्यटक जोड़े ने बच्चों संग की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काटलैंड पर्यटक जोड़े ने बच्चों संग की मस्ती
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। हरिद्वार से कोलकाता जाते समय स्काटलैंड का एक पर्यटक जोड़ा मंगलवार की शाम को पुरैना पहुंचा। देर तक नौकायन करने के बाद गंगा किनारे पक्काघाट देखकर उन्होंने अपनी नाव को पानी से निकालकर किनारे रख दिया। अपने प्रवास के दौरान इस जोड़े ने स्वादिष्ट भोजन करने के साथ ही बच्चों के साथ खूब मस्ती की। यह जोड़ा 28 सितंबर का हरिद्वार से चला था। युवक स्काटलैंड का रहने वाला है, जबकि उनकी पत्नी अमरीकी है। ये दोनों स्काटलैंड में ही रहते हैं।
स्काटलैंड का यह पर्यटक जोड़ा हरिद्वार से कोलकाता के लिए जाते समय मंगलवार की शाम पुरैना में रुका। देर तक नौकायन करने के बाद पुरैना में गंगा किनारे पक्का घाट देखकर स्काटलैंड के इस जोड़े ने अपनी नाव गंगा किनारे लगा ली, और फिर गांव में पहुुंचा। अचानक गांव में अंग्रेज देख बच्चे एवं बुजुर्ग उनके पास पहुंचे और उनसे बात करने के प्रयास के बाद उनको बुलाकर कृपाशंकर राय के यहां बैठाकर उन्हें जलपान कराया। इस दौरान मैट किड्ड ने बहुत गर्मी होने की बात कही तो गांव के रमेश राय दोनों पर्यटकों को अपने यहां ले आए। रात में भोजन और विश्राम के बाद सुबह दोनों पर्यटकों ने बच्चों के साथ क्रिकेट और बैडमिंटन खेला। सुबह सात बजे जब अमरीकी जोड़ा जाने की तैयारी करने लगा तो कृपाशंकर ने उनसे नाश्ता कर जाने का आग्रह किया। नाश्ता कर जब दोनों जाने लगे तो वह कुछ पैसे देने लगे, मगर पैसा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अतिथि का सम्मान करना हमारी संस्कृति और संस्कार है और हमारी संस्कृति और संस्कार की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। इस पर यह जोड़ा बहुत प्रभावित हुआ। उनके चेहरे पर रमेश राय के प्रति श्रद्धा के भाव झलकने लगे। इसके बाद वह गंगा यात्रा पर चल पड़े।