फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली के तारों से पूजा पंडालों पर मंडरा रहा खतरा

बिजली के तारों से पूजा पंडालों पर मंडरा रहा खतरा

Sat, 23 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली के तारों से पूजा पंडालों पर मंडरा रहा खतरा
गाजीपुर। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के लिए पंडाल बनाया जा रहा है। पंडालों में लकड़ी, कपड़ा, थर्माकोल आदि का प्रयोग किया जाता है। कई पंडालों के ऊपर और काफी करीब से बिजली के हाईटेंशन और एलटी तार गुजर रहे हैं। खतरे को देखते हुए कई पूजा कमेटी के लोगों ने तारों पर प्लास्टिक की पाइप लगवाई है। जबकि अब भी कई पंडालों के पास से नंगे तार दौड़ रहे हैं। इन पंडालों के ऊपर और काफी करीब से गुजरे बिजली के तारों के टूटने अथवा शार्ट-सर्किट होने पर आग लगने की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में नवाबगंज चौराहा के पास दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में लकड़ी, कपड़ा के साथ ही अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल के बगल से दो हाथ की दूरी पर बिजली का तार गुजरा है। तार पर कवर भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। शहर के मुगलपुरा नवाब साहब के फाटक दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पंडाल के निर्माण में भारी मात्रा में लकड़ी का प्रयोग किया गया है। पंडाल के बगल और पीछे से काफी करीब से बिजली का तार गुजरा हुआ है। तेज हवा के दौरान तार पंडाल से सट सकता है। इस स्थिति में खतरा उत्पन्न हो सकता है। शहर के भुतहियाटाड़ चौराहा पर दुर्गा पूजा के लिए पूजा समिति की तरफ से भव्य पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पंडाल के बगल से जहां एबीसी केबिल गुजरा हुआ है, वहीं ऊपर से 11 हजार लाइन का तार दौड़ रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। हाईटेंशन तार की स्थिति यह होती है कि टूटकर गिरने पर यह जमीन को खुदरा करने के साथ ही हरी घास को भी जला देता है। ऐसे में पंडाल की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। शहर के लालदरवाजा में भी कपड़ा, लकड़ी आदि से आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पंडाल काफी से जहां हाईटेंशन और एलटी तार दौड़ा है, वहीं बगल में ही ट्रांसफार्मर मौजूद है। इस ट्रांसफार्मर में कई बार आग लाग भी लग चुकी है। ऐसे में इस पंडाल पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed