{"_id":"597ccd484f1c1b377f8b479b","slug":"91501351240-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे प्रशिक्षित सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे प्रशिक्षित सफाई कर्मी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक सभागार में चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला के तहत सफाई कर्मियों को गांव-गांव में जाकर लोगों को शौचालय के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला मुख्यालय से आई दो सदस्यीय टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सफाई कर्मियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षक दिग्विजय चौधरी और जिला तकनीकी सलाहकार रणविजय सिंह ने बताया कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। गांव के हर व्यक्ति को शौच के लिए शौचालय का ही प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमाकांत सिंह ने बताया कि ब्लाक के 46 ग्रामसभा को 31 दिसंबर तक बाहरी शौचमुक्त करने के लिए लक्ष्य किया गया है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत नंदलाल, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार, संगीता कुशवाहा, संतोष कुमार शर्मा, धर्मेंद्र, कस्तूरी देवी, प्रमिला देवी, ब्लाक को-आर्डिनेटर संतोष कुमार और उज्जैन कुमार भारती मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामाशंकर कुशवाहा ने किया।