{"_id":"596ba9db4f1c1b47408b45c3","slug":"91500228059-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब महिला प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर रविवार को हुई। इसमें क्लब के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता और कजरी महोत्सव के अंतर्गत राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में क्लब की महिला प्रकोष्ठ की सचिव नैना श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष मेहंदी प्रतियोगिता छह अगस्त को सुबह 10 बजे गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा-6 से स्नातकोत्तर तक की छात्राएं शामिल हो सकेंगी। प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा तत्काल ही क्लब की ओर से नियुक्त तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से की जाएगी। जबकि कजरी महोत्सव के अंतर्गत राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त माह के दूसरे पक्ष में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा-एक से पांच तक के छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण का वेष धारण कर प्रतिभाग कर सकेंगे। मेहंदी प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म विद्यालयों के अतिरिक्त क्लब की ओर से निर्धारित बुक स्टालों पर उपलब्ध है। इसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई है। क्लब के सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि इस वर्ष की सभी प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी और इनके परिणाम क्लब की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शशि यादव, उपाध्यक्ष साधना सिंह, संगठन सचिव अर्चना यादव, प्रतिमा, गायत्री, अनामिका, आंचल, धीरेंद्र त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, पवन पांडेय, डा. जितेंद्र कुमार, मनोज दूबे, अजय यादव, प्रमोद बिंद, ब्रजेश श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्र आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।
विज्ञापन