फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   91 polling places increased in seven assembly constituencies

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 91 मतदेय स्थल

Wed, 20 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
91 polling places increased in seven assembly constituencies
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 15 सौ के बजाए बारह सौ मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनाने का निर्देश दिया था। इस क्रम में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 91 पोलिंग बूथ बढ़ाने के प्रस्ताव को आयोग की ओर से अनुमोदित किया गया है। जिले में बूथों की संख्या बढ़कर 3040 हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर जहां राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं, वहीं निर्वाचन आयोग की सक्रियता भी बढ़ गई है। आगामी चुनाव की तैयारियों में जुुटे निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 1500 के बजाए 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनाने का निर्देश दिया था। इसके चलते बूथों का विभाजन-समायोजन किया गया। इसके बाद जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 91 मतदेय स्थल बढ़ने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था, जिसे उसने अनुमोदित कर दिया है। 15 सौ की बजाए 12 सौ मतदाताओं का मानक निर्धारित होने के बाद मतदेय स्थलों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके बाद जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में इनकी संख्या बढ़कर अब 3040 हो गई है। सबसे ज्यादा बूथ जहूराबाद में तो सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ बढ़े हैं। जखनिया विस में पहले 458 बूथ थे। आठ बूथ बढ़ने के बाद इनकी संख्या बढ़ कर 466 हो गई है। इसी तरह सैदपुर में 404 बूथ थे। 22 बढ़ने के बाद 426, गाजीपुर में 370 थे। पांच बढ़ने पर 375 और जंगीपुर विस में 396 में छह बूथ बढ़ने पर यहां 402 बूथ हो गए हैं। इसके अलावा जहूराबाद में 24 बूथ बढ़े हैं। यहां पहले 432 मतदेय स्थल थे, जिनकी संख्या बढ़कर 456, मुहम्मदाबाद में 467 में दस बढ़ने पर 477 और जमानिया में 422 मतदेय स्थल थे, 16 बूथ बढ़ने के बाद इनकी संख्या 438 हो गई है। अनुमोदन से पहले जिले में कुल 2949 पोलिंग बूथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed