{"_id":"5899f65d4f1c1b8a52379644","slug":"885-police-personnel-rushed-to-the-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"885 पुलिस कर्मी चुनाव के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
885 पुलिस कर्मी चुनाव के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में ड्यूटी पर जाते समय पुलिस कर्मियों को समझाते पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाले पहले चरण के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जनपद के 885 पुलिस कर्मी मंगलवार को पुलिस लाइन से रवाना हुए। सभी पुलिस कर्मी शामली, अलीगढ़ और मेरठ जनपद में मोर्चा संभालेंगे। एसपी अरविंद सेन ने सभी पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने की नसीहत देते हुए विदा किया।
जनपद से रवाना हुए 885 पुलिस कर्मियों में से 85 दरोगा, 25 हेड कांस्टेबुल और 775 कांस्टेबुल सम्मलित हैं। सभी पुलिस कर्मियों को सीओ भुड़कुड़ा जर्नादन दूबे के नेतृत्व में रवाना किया गया है। प्रदेश के शामली, अलीगढ़ और मेरठ जनपद में 11 फरवरी को चुनाव होने हैं। इन तीन जिलों के लिए रवाना पुलिस कर्मी शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पुलिस लाइन में खड़ी 19 बसों से सभी पुलिस कर्मी तीनों जनपदों के लिए रवाना हुए हैं। साथ ही सभी 885 पुलिस कर्मियों को दवा की पैकेट के साथ लंच पैकेट भी उपलब्ध कराया गया है। एसपी ने पुलिस कर्मियों के रवाना होने से पहले उन्हें चुनाव को सकुशल और भयमुक्त संपन्न कराने सहित ड्यूटी का पाठ भी पढ़ाया। इस मौके पर एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।