{"_id":"5bb5114f867a557f70417b7d","slug":"81538593103-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक फेल, कई स्टेशनों पर आरक्षण का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक फेल, कई स्टेशनों पर आरक्षण का काम ठप
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रेलवे आरक्षण का लिंक बुधवार की दोपहर में अचानक फेल हो गया। इसके चलते वाराणसी-छपरा रेल खंड पर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन समेत कई मुख्य रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण का काम पूरी तरह ठप रहा। इन स्टेशनों में मुख्य रूप से औड़िहार जंक्शन, सैदपुर भितरी तथा यूसुफपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जहां आरक्षण का काम ठप रहा। दोपहर 12 बजे एकाएक लिंक फेल होने से सबसे अधिक परेशानी तत्काल आरक्षण कराने वाले लोगों को हुई। उन्हें मायूस हो वापस लौटना पड़ा। त्योहारी सीजन में सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं को हुई जो जीवित्पुत्रिका व्रत रखने के बाद अपने-अपने गंतव्य को जाने के लिए टिकट लेने रेलवे स्टेशन पहुंची थीं।
वाराणसी- छपरा रेलखंड अंतर्गत गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर औड़िहार से लेकर युसूफपुर के बीच चार स्टेशन ऐसे हैं, जहां रेलवे आरक्षण का काम होता है। जिसमें औड़िहार जंक्शन, सैदपुर भितरी, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन और यूसुफपुर शामिल है। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे आरक्षण टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच अचानक लिंक फेल हो गया। कई रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर बवाल होते-होते बचा। तत्काल आरक्षण लेने के लिए लगी भीड़ काफी देर तक इंतजार करती रही, लेकिन सरवर न चलने के कारण यात्री परेशान रहे। काफी देर तक लिंक नहीं आया और यात्रियों को मायूस हो लौटना पड़ा। सबसे अधिक उन यात्रियों को खला जो तत्काल टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़े थे। लिंक की गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर स्टेशनों के अधिकारी इसे ठीक करने में लगे रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह गड़बड़ी दिल्ली से ही है। इसके बाद काउंटरों पर काम ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद गड़बड़ी दूर हुई, तब आरक्षण टिकट मिलना शुरू हो सका। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शाम आठ बजे तक आरक्षण टिकट दिया जाता है, जबकि अन्य स्टेशनों पर दोपहर बाद दो बजे तक ही आरक्षण टिकट मिलता है। उधर लिंक फेल की सूचना के बाद दूर दराज से आए यात्री बगैर टिकट लिए वापस लौट गए। सिटी रेलवे स्टेशन के दूर संचार अभियंता केके मिश्रा ने बताया कि दिल्ली से ही सरवर में समस्या आ गई थी जिसके कारण लिंक फेल हो गया था।
गाजीपुर। बीमार बेटी को देखने के लिए मुंबई जाना बहुत जरूरी था, लेकिन तत्काल में भी टिकट नहीं मिला। अब साधारण टिकट लेने के लिए काफी देर से इंतजार कर रही हूं, देखें टिकट मिलता है कि नहीं। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गोराबाजार की सुमन ने यह बातें काफी लाचारी में कहीं। बताया कि मुंबई के लिए इस समय किसी भी गाड़ी में जगह नहीं मिल रही है। यह जान कर वह आज तत्काल टिकट लेने आई थी, लेकिन लिंक फेल हो जाने से उन्हे टिकट नहीं मिल सका। मुंबई में उनकी बेटी अपने पिताजी के साथ रहती है जो इस समय बीमार है। यही दशा कोटवा नारायणपुर से आई प्रतिभा पांडेय की रही। उन्हें भी तत्काल आरक्षण टिकट लेना था। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
गाजीपुर। रेलवे आरक्षण का लिंक फेल होने से बुकिंग के कर्मचारी तथा रेलवे के अधिकारी काफी देर तक परेशान थे। वह लगातार यात्रियों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे, ताकि किसी तरह का बवाल और हो-हल्ला न हो। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को शांत करने के लिए आरपीएफ के जवानों को थोड़ी बहुत मशक्कत करनी पड़ी।