फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील

Sun, 09 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील
सुहवल/दिलदारनगर(गाजीपुर)। शनिवार की देर शाम सुहवल और दिलदारनगर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें लोगों से मुहर्रम आपसी सद्भाव और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अगर आपको ऐसा लगता है कि कोई भी व्यक्ति अराजकता फैला सकता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उक्त व्यक्ति द्वारा कोई गड़बड़ी फैलाने से पहले ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पर्व को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए आप सभी पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर उपनिरीक्षक अजीत कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक असगर अली, दर्शन यादव पहलवान, जमालुद्दीन, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय राय, रविकांत यादव, बबलू, मुमताज, नासिर हुसैन, ताज मोहम्मद, सुदीप कुमार राय, मोहम्मद शाकिर, समीउल्लाह, एमडी दिलशाद आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर के नगसर थाना क्षेत्र में आयोजित बैठक में जमानिया के क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। सेवराई के उपजिलाधिकारी मो. कमर ने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुशील यादव, इमरान खान, अलीशेर, विवेक राय, सुशील, अलाऊ, मिथिलेश राम, अनिल, रफीक, मन्नू, विजयशंकर राय, शिवानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed