फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रविवार को आरक्षित टिकट सेवा की सुविधा उपलब्ध

रविवार को आरक्षित टिकट सेवा की सुविधा उपलब्ध

Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रविवार को आरक्षित टिकट सेवा की सुविधा उपलब्ध
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरक्षित टिकट सेवा की सुविधा मुहैया कराने की मांग रविवार को रेलवे ने पूरी कर दी। यहां सोमवार से शनिवार तक ही आरक्षित टिकट बुकिंग होती थी। रविवार की सुबह आठ बजे स्टेशन प्रबंधक गणेश प्रसाद ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। पहला टिकट भाजपा नेता संतोष वर्मा ने नई दिल्ली के लिए बुक कराया।
विज्ञापन

रविवार को आरक्षित टिकट बुकिंग शुरू होते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों को रविवार को आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एवं बक्सर स्टेशन जाना पड़ता था। इससे लोगों को परेशानी होती थी। अब लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने इस दौरान उपस्थित भाजपा नेता एवं हाजीपुर जोन के रेल यात्री सुविधा सलाहकार समिति के सदस्य रमाशंकर उपाध्याय सेस्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड और ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, उत्तरी एवं दक्षिणी पार्किंग एरिया में हाईमास्ट लाइट लगवाने तथा शनिवार को भी 12 घंटे तक आरक्षित टिकट बुकिंग की व्यवस्था कराने की मांग की और पत्रक सौंपा। उन्होंने इसके लिए रेल राज्यमंत्री से वार्ता करने का भरोसा दिया। इस मौके पर तारकेश्वर वर्मा, संजय जायसवाल, राजेश रौनयिार, डॉ. विजय श्याम पांडेय, राहुल वर्मा, आशु गुप्ता, बंटी तिवारी, गणेश वर्मा, मोहन गुप्ता, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed